सोशल मीडिया पर यातायात पुलिस ने जाम होने की दी जानकारी
यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सड़क पर बड़े गड्ढे के कारण टी पॉइंट उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से पंखा रोड की ओर ओल्ड पंखा रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। जीटीके डिपो के पास जलभराव के कारण मुकरबा चौक से आजादपुर चौक की ओर और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर जीटीके रोड पर यातायात प्रभावित है। एक अन्य पोस्ट में कहा कि एमबी रोड पर खानपुर टी पॉइंट से महरौली की ओर तथा इसके विपरीत मार्ग में गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। इसी तरह, रोहतक रोड पर भी गड्ढों और जलभराव के कारण जाम लग गया। पुलिस ने कहा कि नजफगढ़ रोड पर नवादा से उत्तम नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (बीएसईएस) द्वारा चल रहे काम के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है।
चिल्ला बॉर्डर पर लगा जाम
- फोटो : एएनआई
ऐसा ही कुछ नजारा नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर देखने को मिला। यहां भी कई जगहों पर जलभराव के कारण लंबा जाम लगा। ऑफिस की छुट्टी के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहा, जिसके कारण भी गाड़ियां रेंगने को मजबूर दिखीं।
जेवर में 50 साल पुरना मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पुराने मकान भरभरा कर गिर रहे हैं। शुक्रवार को जेवर में पुराना मकान पूरा ढह गया। दनकौर और बिलासपुर में छत गिर गई। दनकौर में मकान की छत गिरने से उसमें दबकर भैंस की मौत हो गई। दादरी में बारिश के चलते खंभे में करंट आ गया। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़कें उखड़ गई हैं। गड्ढों में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई थी।
लोगों ने उठाया बारिश का लुत्फ
- फोटो : अमर उजाला, विवेक निगम
सुहावने मौसम का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन स्थलों पर लोग मस्ती करते नजर आए।