फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की राह हुई आसान, एनएमआरसी को 406 करोड़ रुपये मिलेंगे

Wed, 28 Dec 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
metro
विज्ञापन
नोएडा व ग्रेटर नोएडा बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। ग्रेनो मेट्रो प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिये केंद्र सरकार ने लोन की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके तहत नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) को 406 करोड़ रुपये मिलेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रोजेक्ट की राह आसान होगी। 2018 तक ग्रेटर नोएडा वासियों को मेट्रो का तोहफा दिया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, एनएमआरसी 29.70 किमी लंबे ग्रेटर नोएडा मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम रही है। इस पर 5,533 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने पहले ही 1,587 करोड़ रुपये के लोन का मंजूरी दे दी थी।

20 साल के कर्ज पर 7 फीसदी का सालाना ब्याज देय होगा। वहीं, अगर तयशुदा समय में किस्त अदा कर दी जाती है तो कंपनी को 0.25 फीसदी का इंटेंसिव भी मिलेगा। प्रोजेक्ट अप्रैल 2018 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने 406 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। तय समय में बाकी राशि भी कॉरपोरेशन को सौंप दी जाएगी। जिससे प्रोजेक्ट पूरा होने में किसी तरह की वित्तीय अड़चन न आए। इससे न सिर्फ सड़क पर वाहनों का दबाव कम होता है, बल्कि आबोहवा को साफ-सुथरा रखने में भी मदद मिलती है।

बोर्ड के सदस्य सचिव बीके त्रिपाठी ने बताया कि एनसीआर में आवाजाही सामान्य करने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेक्शन काफी अहम है। बोर्ड इसे प्रमोट करने की हर कोशिश कर रहा है। फंड जारी होने से प्रगति में तेजी आएगी। बोर्ड पूरे एनसीआर का संपर्क मजबूत करने के लिये हरसंभव विकल्प पर काम रहा है। मेट्रो इसका अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें