आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर आयकर विभाग के निशाने पर है। फंडिंग के मामले में आयकर विभाग ने पार्टी को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए सवाल किया है कि उससे 30.67 करोड़ रुपये क्यों न वसूले जाएं।
पार्टी को दस दिन के भीतर आयकर विभाग में जवाब दाखिल करना है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आयकर की धारा 156 के तहत आप को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि चंदे पर सफाई के लिए पार्टी को 34 मौके दिए गए।
लेकिन जब पार्टी की तरफ से विभाग को माकूल जानकारी नहीं मिली तो विभाग ने करीब 68.44 करोड़ रुपये के चंदे को पार्टी की आय में जोड़ दिया। आप को यह चंदा वित्तीय वर्ष 2014-15 व 15-16 में को मिला था।