फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईएसआई से साठ-गांठ वाले हुजैफा हाशमी को पांच दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड के साठ-गांठ वाले बड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में गिरफ्तार हुजैफा अहमद हाशमी को पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाए गए हाशमी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता की अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट को बताया कि हाशमी न केवल एक आरोपी है, बल्कि पूरे नेटवर्क का महत्वपूर्ण कड़ी है। वह पाकिस्तान के लोगों तक क्यूआर कोड भेजकर फंडिंग की व्यवस्था करता था।

पुलिस के अनुसार, हाशमी के तार मुंबई के अंडरवर्ल्ड और कराची से संचालित नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां मानती हैं कि उससे पूछताछ में मॉड्यूल के अन्य सदस्यों, फंडिंग के स्रोतों और अंतरराज्यीय संपर्कों की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। स्पेशल सेल ने हिरासत की मांग करते हुए कहा कि हाशमी का सामना पहले गिरफ्तार अन्य आरोपियों से कराना जरूरी है। पुलिस ने अदालत को अवगत कराया कि मामले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है और कुछ अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई को कोर्ट ने इसी मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मनजीत सिंह और अंग कामी लामा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। इन सभी पर दिल्ली समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में आतंकी हमले करने की साजिश रचने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें