फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और AAP नेता ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा। अब जेवर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी मोह भंग हो गया है।

स्थानीय स्तर पर बढ़ रहे असंतोष की वजह पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पड़ रही फूट को बताया जा रहा है। पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं।
विज्ञापन

टिकट वितरण में हुई धांधली

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के जिला सचिव ने सबसे पहले इस्तीफा दिया था। कुछ दिन बाद पार्टी के प्रवक्ता अनूप खन्ना ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था।

इसके बाद जिला इकाई में इस्तीफों की फेहरिस्त लंबी होती चली जा रही है। पार्टी की गलत नीतियों और लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जेवर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक डॉ. इशरत अली ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया।

बताया जा रहा है कि जेवर कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। नाराज सदस्यों का कहना है कि लोकसभा चुनाव बाद से संगठन की स्थिति बदतर होती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें