फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर देश का माहौल बिगाड़ने की फिराक में IS

Sun, 29 Nov 2015 10:03 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट्स मिले हैं कि शिया मस्जिदों पर हमले करवाकर आतंकी संगठन आईएस देश के माहौल को खराब कर सकता है। दिल्ली में स्थित शिया मस्जिदों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के दो जिला डीसीपी ने मस्जिदों व अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर एडवाइजरी जारी करने की पुष्टि की है। बताया गया कि आतंकी संगठन देश में असहिष्णुता के मुद्दे का फायदा उठाना चाहता है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले बांग्लादेश में शिया मस्जिद पर आतंकी हमला हुआ था। मस्जिद पर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले अक्तूबर महीने में शिया मस्जिद पर हमला हुआ था। इन दोनों हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आईएस जब बांग्लादेश पहुंच सकता है तो वह भारत भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शिया मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट्स हैं कि आईएस दिल्ली समेत देश भर में स्थित शिया मस्जिदों में हमला कर सकता है। आईएस के मंसूबे हैं कि अगर वह शिया मस्जिदों में हमला करवाता है तो सुन्नी मुस्लिम समुदाय या फिर कट्टरपंथी हिंदू समुदाय पर आरोप लगेगा। इससे देश में असहिष्णुता का माहौल बनेगा।

एक जिला डीसीपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद शिया मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सभी बीट कांस्टेबल को ब्रीफ कर दिया गया है।

शिया मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा शिया मस्जिद हैं।

स्पेशल पुलिस आयुक्त स्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सभी शिया मस्जिदों की सुरक्षा उसी तरह बढ़ाने के लिए कहा गया है जिस तरह चर्च की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 24 घंटे हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें