फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुलाई से स्कूलों में बच्चों को मिलेगी आयरन टेबलेट

Mon, 03 Jul 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-टीचर के टेबलेट लेने के बाद बच्चों को खिलाई जाएगी 

-टीचर के टेबलेट लेने के बाद बच्चों को खिलाई जाएगी 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम स्कूल गर्मी की छुट्टी के बाद आज से खुल रहे हैंए ऐसे में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी पूरी तैयारी की हुई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक योजना के तहत बुधवार से जिले के सभी सरकारी स्कूल के बच्चों को आयरन की टैबलट खिलाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान क्लास 6 से 12 वीं तक के छात्रों को प्रत्येक सप्ताह यह टैबलट दी जाएगी।  बच्चों में खून की कमी दूर हो और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। पहले सप्ताह में करीब 62684बच्चों को टैबलट दी जाएगी।

स्कूल स्वास्थ्य मिशन की कांउसलर संगीता गुप्ता ने बताया कि 3 जुलाई से सभी स्कूल खुल रहे हैं। इसलिए विभाग ने 5 जुलाई से स्कूली बच्चों को आयरन की टैबलट खिलाने का निर्देश दिया है। योजना के तहत 10 से 11वर्ष के बच्चों को ही यह टैबलट दी जाएगी।  ताकि उन्हें एनिमिया से बचाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं से पहले आयरन की टैबलट उनके टीचर्स को भी दी जाएगी।  ताकि इस टैबलट को लेकर पैरेंट्स के अंदर के किसी भी संदेह को दूर किया जा सके। उनका कहना हैं कि फिलहाल अगले दो सप्ताह तक के लिए दवा का स्टॉक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें