मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) हटाने के लिए 16 साल से अनशन कर रहीं आयरन लेडी इरोम शर्मिला को आत्महत्या की कोशिश के आरोप से महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह ने बुधवार को बरी कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने शर्मिला को आमरण अनशन करने के मामले में जंतर मंतर से चार अक्तूबर 2006 को गिरफ्तार किया था। तब से शर्मिला पर खुदकुशी की कोशिश का मामला चल रहा है।
कोर्ट ने चार मार्च 2013 को आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था।