फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी का दर्शन करने वालों के लिए अच्छी खबर, आईआरसीटीसी ने तैयार किया टूर पैकेज

Fri, 02 Aug 2019 10:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी का दर्शन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने एक खास टूर पैकेज तैयार किया है। इस टूर को माता वैष्णो देवी का ही नाम दिया गया है। आईआरसीटीसी इस योजना के तहत आपको जम्मू राजधानी एक्सप्रेस से ले जाएगी। 
विज्ञापन




पैकेज 4 दिन का होगा। पहले दिन यात्रियों को जम्मू राजधानी ट्रेन के थ्री एसी क्लास में यात्रा कराई जाएगी।  दूसरे दिन यात्रियों को सड़क मार्ग से कटरा तक ले जाया जाएगा। कटरा में यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था होगी। 

यहां से बाणगंगा तक टैक्सी की मदद से यात्री जाएंगे। फिर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आगे की चढ़ाई कर सकेंगे। शाम तक यात्रियों को लौट कर वापस होटल आना होगा। अगले दिन यात्रियों को जम्मू रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां के स्थानीय मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थल दिखाया जाएगा। फिर जम्मू राजधानी से वापस दिल्ली के लिए यात्री रवाना हो जाएंगे। इसके लिए एक व्यस्क के लिए 7535 रुपये देने होंगे। दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 6010 रुपये, तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 5845 रुपये का पैकेज टूर होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें