फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-US War: IGI पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर दी ये चेतावनी

Sun, 01 Mar 2026 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष की वजह से मध्य पूर्व व यूरोप की उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इसकी वजह से आईजीआई पर भी यात्रियों की भीड़ भी जुट रही है। एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर चेतवानी दी है। 
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य पूर्व संकट का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर भी देखने को मिला। यहां पर 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डा प्रशासन ने देर रात यात्रियों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में देरी और समय-सारिणी में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात के चलते कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा सकता है। वहीं, कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन या रद्द होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें करीब 60 प्रस्थान और 40 आगमन उड़ानें शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालात सामान्य होते ही उड़ानों के संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की जाती रहेगी। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी संभावित असुविधा से बचा जा सके।

अपनी उड़ान की स्थिति जानकर ही एयरपोर्ट आएं
एडवाइजरी में यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल एयरलाइंस व एयरपोर्ट के आधिकारिक माध्यमों जैसे वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एसएमएस या अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से ही जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष की वजह से मध्य पूर्व व यूरोप की उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इसकी वजह से आईजीआई पर भी यात्रियों की भीड़ भी जुट रही है। यहां टिकट काउंटर पर यात्री इकट्ठा हो गए हैं। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर पर बने टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली है। इसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी देशों की उड़ानों में देरी या शेड्यूल में बदलाव संभव
एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों में देरी या शेड्यूल में बदलाव संभव है। डायल देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट आईजीआई का संचालन करती है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक फ्लाइट मूवमेंट होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें