फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जामिया हिंसा का नामजद आरोपी इकबाल गिरफ्तार

Mon, 18 May 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नामजद आरोपी आसिफ इकबाल तन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आसिफ के खिलाफ जामिया में हुई हिंसा के बाद चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच में नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जामिया में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

पत्नी के इलाज के लिए अंतरिम जमानत
तीस हजारी कोर्ट ने हत्यारोपी विचाराधीन कैदी को अंतरिम जमानत देते हुए नर्देश दिया कि वह अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करे। आरोपी ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार कश्यप ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की। 
विज्ञापन


याचिका में आरोपी रवि धीका ने दलील दी कि उसे अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करनी है। जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी का तर्क सच है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की गारंटी पर अंतरिम जमानत प्रदान दे दी। 

एसीपी ने गरीब महिलाओं को सैनेटरी पैड बांटे
कोरोना महामारी की वजह से लोग घरों में बंद हैं। ऐसे समय में मुश्किलों का सामना कर रहीं महिलाओं की मदद के लिए एसीपी चाणक्यपुरी प्रज्ञा आनंद सामने आई हैं। एसीपी ने गरीब व बेसहारा महिलाओं को महावारी के प्रति जागरूक करते हुए सैनेटरी पैड बांटे। 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एसीपी उन गरीब महिलाओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं, जो आर्थिक संकटों का सामना कर रही हैं। 
विज्ञापन

    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें