फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू के छात्र पोलैंड में शैक्षणिक गतिविधियों में लेंगे हिस्सा, छात्रों से आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्रों को पोलैंड स्थित एजीएच यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में 14 दिनों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के छात्रों को पोलैंड स्थित एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राकोव के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलने जा रहा है। इसके लिए आईपीयू ने छात्रों से आवेदन मांगे हैं। यह 14 दिन का शार्ट टर्म अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम है। यह कार्यक्रम पोलिश नेशनल एजेंसी फॉर एकेडमिक एक्सचेंज (नावा) के पीआरओएम कार्यक्रम के तहत यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित है।


शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विद्यालय के पूर्णकालिक प्री-फाइनल वर्ष के एमबीए छात्र तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यालय के एमए (अर्थशास्त्र) के प्री-फाइनल वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को पोलैंड स्थित एजीएच यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में 14 दिनों के लिए अकादमिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एजीएच यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी करनी होगी। साथ ही उन्हें शोध पत्रों और वैज्ञानिक लेखों के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने, डाटा संग्रह, विशेषज्ञ संसाधनों तथा फैकल्टी सदस्यों से परामर्श का अवसर भी मिलेगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र अपने आवेदन ईमेल internationalipu.ac.in के माध्यम से पर भेज सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 29 या 30 जून को विश्वविद्यालय स्तर पर व्यक्तिगत संवाद आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का ऑनलाइन साक्षात्कार नावा और एजीएच यूनिवर्सिटी की संयुक्त चयन समिति द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार चयनित छात्रों की यात्रा और अन्य संबंधित खर्चों का पूर्ण वहन नावा द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम सितंबर 2026 के अंत तक पूरा किया जाना है। इसके लिए छात्रों को सितंबर के शुरु में क्राकोव पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें