फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू के छात्रों ने ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 25 गोद लिए गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इन अपराधों के प्रति जागरूक करना और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के छात्रों ने द्वारका के ककरोला गांव में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन

इसके लिए विश्वविद्यालय ने कानून दिवस 2026 के अवसर पर गांव में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विश्वविद्यालय के लीगल एड सेंटर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लॉ स्कूल के 50 से अधिक छात्रों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। छात्रों ने डिजिटल अरेस्ट (गिरफ्तारी) के नाम पर होने वाली ठगी, डीपफेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में उदाहरण देकर समझाया। छात्रों की ओर से बताया गया कि ठग किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए किन सावधानियों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध का शिकार होने पर उपलब्ध कानूनी उपायों और सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति सतर्क करना और ग्रामीण स्तर तक कानूनी जागरूकता पहुंचाना था। आईपी यूनिवर्सिटी ने अपने परिसर के आसपास के 25 गांवों को गोद लिया हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से इन गांवों में समय-समय पर कानूनी, सामाजिक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें