फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू के छात्रों को मिली मिलेनियम फेलोशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के दस छात्रों का चयन मिलेनियम फेलोशिप-2025 के लिए हुआ है। इस वर्ष 160 देशों के 7000 विश्वविद्यालयों से 60000 आवेदकों में से केवल 4000 छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यह छात्रों और यूनिवर्सिटी के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है।

चयनित छात्रों में आद्या खन्ना, अक्षत तनवर, अनामिका अग्रवाल, अनमोल भारती, भाव्या गुप्ता, लक्ष्या बेनीवाल, पलक गोयल, प्रखर चंद्रा, प्रिशा उदार और सना परवीन शामिल हैं। इन छात्रों ने यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) और यूएनएआई के दस सिद्धांतों के अनुरूप नवीन परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि को लेकर यूनिवर्सिटी कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम के लिए हमारे छात्रों का चयन यूनिवर्सिटी के लिए अत्यधिक गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें