फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : बीएससी-एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में बीएससी और एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 11 सितंबर को द्वारका कैंपस में होगी। छात्रों को काउंसलिंग के दिन ही दस्तावेज सत्यापन के बाद उनकी रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। इस प्रोग्राम की काउंसलिंग में ऐसे उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने इस प्रोग्राम से संबद्ध सीयूईटी यूजी-2024 परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में 1,01,500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, सीयूईटी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकर के फोटो लाना आवश्यक है। इसके साथ ही ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन नही किया वे अब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से गूगल फॉॅर्म के जरिये 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस में उपलब्ध इस चार वर्षीय प्रोग्राम की कुल 180 सीटें हैं, जिसमे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के लिए 60-60 सीटें हैं। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस के डीन प्रो अनिंदया दत्ता ने बताया कि बुनियादी विज्ञान के आधार पर ही तकनीकी उन्नति संभव है। इस कारण से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर हमेशा बने रहेंगे। प्रोग्राम के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admission.nic.in, https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें