फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : चार वर्षीय बीए बीएड प्रोग्राम में 18 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के चार वर्षीय बीए बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में दाखिले के जिन छात्रों ने एनसीईटी द्वारा आयोजित नेशनल लेवल टेस्ट उत्तीर्ण किया है वे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वालों की सूची 24 जुलाई को जारी की जाएगी। 29 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। यह प्रोग्राम द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में 60 सीटों पर उपलब्ध है। इस स्कूल की डीन प्रो. सरोज शर्मा ने बताया कि यह प्रोग्राम मेज-माइनर विषय के रूप में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नया सत्र चार अगस्त से शुरू हो जाएगा। सीट खाली होने की स्थिति में दूसरे दौर के काउंसलिंग की प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें