दिल्ली पुलिस आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपियों को बरी करने के पटियाला कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी।
माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस 25 अगस्त से पहले कोर्ट में अपील दाखिल कर देगी। दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के कानून विभाग की रजामंदी मिल गई है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी ने भी हाईकोर्ट में अपील दाखिल करने की अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश का अध्ययन किया है।