फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: दिल्ली में नहीं होगा 23 अप्रैल वाला मैच, HC ने दिए आदेश

Fri, 20 Apr 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
feroz shah kotla
विज्ञापन

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में 23 अप्रैल को दिल्ली डेयरजेविल्स और किंग्स 11 पंजाब के बीच मैच होने वाला था लेकिन फिरोजशाह कोटला पर संकट मंडराते देख दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट मे दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से कहा है कि अगर फिरोजशाह कोटला में बने ओल्ड क्लब हाउस की मजबूती का प्रमाण पत्र आप हमें दे देते हैं तो मैच के दौरान किसी तरह के हादसे के जिम्मेदार आप होंगे।

बता दें कि ओल्ड क्लब हाउस में क्रिकेट मैच की ब्रॉडकास्टिंग का सामान रखा जाता है और ब्रॉडकास्टिंग का सारा काम वहीं से होता है।

विज्ञापन

ये भी कहा दिल्ली हाईकोर्ट ने

delhi high court
कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर ओल्ड क्लब हाउस गिर जाता है और किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान होता है तो पूरा खर्चा निगम और इस स्टेडियम का स्वामित्व रखने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) उठाएगा।

डीडीसीए के मुताबिक अगर ओल्ड क्लब हाउस का उपयोग ब्रॉडकास्टिंग के सामान को रखने और संबंधित व्यक्तियों के लिए नहीं किया जा सकता है तो फिर यहां होने वाले मैचों का आयोजन स्टेडियम में नहीं हो सकता।

जस्टिस राजीव शकधर ने बताया, ‘डीडीसीए या मैं विशेषज्ञ नहीं हैं। एसडीएमसी को हस्ताक्षर करने होंगे। उन्हें पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर इमारत गिरती है और यहां तक कि एक भी व्यक्ति घायल होता है या जान गंवाता है तो इसके लिए आप ही जिम्मेदार माने जाएंगे। मैच तो होते रहेंगे।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें