फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की नीलामी ने बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह, छाए गाजियाबादी

Thu, 01 Feb 2018 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आईपीएल 2018
विज्ञापन

अंडर-19 भारतीय टीम में शिवम मावी के शानदार प्रदर्शन और आईपीएल की नीलामी में युवा खिलाड़ियों पर हुई धन की बारिश के चलते बच्चों के साथ युवाओं में क्रिकेट का खेल सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट सत्र 2018-19 के लिए चल रहे पंजीकरण में गाजियाबाद जोन में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। 31 दिसंबर तक गाजियाबाद जोन में शामिल गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और गौतमबुद्धनगर के 1722 खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं।

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अब तक  करीब 2500 रजिस्ट्रेशन फार्म की बिक्री की जा चुकी है। पंजीकरण का आंकड़ा तीन हजार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


1206 पंजीकरण के साथ गाजियाबाद टॉप पर: गाजियाबाद जोन में पंजीकरण के मामले में गाजियाबाद अभी 1206 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर गौतमबुद्धनगर 722 रजिस्ट्रेशन, तीसरे स्थान पर बागपत 271 रजिस्ट्रेशन और चौथे स्थान पर 220 रजिस्ट्र्रेशन के साथ हापुड़ काबिज है।

सभी कैटेगरी की बात करें तो गाजियाबाद जोन में अंडर-14 में 356, अंडर-16 में 510, अंडर-19 में 485, अंडर-23 में 254 और ओपन कैटेगरी में 61 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Trending Videos
विज्ञापन

लड़कियां भी नहीं लड़कों से पीछे

सांकेतिक चित्र
क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने और खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के चलते अब लड़कियों में भी क्रिकेट को लेकर क्रेज है। अब तक गाजियाबाद मे 11, गौतमबुद्धनगर में आठ, हापुड़ में एक और बागपत में छह लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

क्रिकेट के हर फॉरमेट में छाए गाजियाबादी: गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश क्रिकेट सहित अंडर-19 भारतीय टीम व आईपीएल में गाजियाबाद के खिलाड़ी छाए हैं। अंडर-19 भारतीय टीम के साथ अब आईपीएल की कोलकाता राइडर्स टीम में जोन के शिवम मावी का जलवा देखने को मिलेगा।

वहीं, रणजी में अभिषेक गोस्वामी, अंडर-19 में शुभम चौहान व अनिकेत सेठ, अंडर-23 में नमन मिश्रा, विशाल, माधव कौशिक , अभिषेक सहित अन्य शामिल हैं। अंडर-16 में युगजीत सैनी व आराध्य यादव व अंडर-14 यूपी टीम में आराध्य यादव व चिकारा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें