फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवलोन बिल्डर के खिलाफ कोर्ट जाएंगे सभी निवेशक

Mon, 11 Mar 2019 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
court
विज्ञापन

एवलोन बिल्डर के खिलाफ अब सभी निवेशक कोर्ट जाएंगे। निवेशकों के एक गुट ने सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में रविवार को बैठक कर यह निर्णय लिया। 

विज्ञापन


इससे पहले भी फ्लैट न मिलने पर 33 निवेशक हरेरा में एवलोन बिल्डर के खिलाफ याचिका दायर कर चुके हैं। बिल्डर के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) में भी कई मामले विचाराधीन हैं।

निवेशकों का आरोप है कि धारूहेड़ा स्थित एवलोन रंगोली प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराने के 6 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अभी तक फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है जबकि वह बिल्डर को फ्लैट की कुल कीमत का 95 फीसदी भुगतान कर चुके हैं। 
विज्ञापन


निवेशक योगेंद्र राठी ने बताया कि बिल्डर ने वर्ष 2011 में धारूहेड़ा में एवलोन रंगोली प्रोजेक्ट लांच किया था। 2012 में इसकी बुकिंग शुरू की गई। जिसमें करीब 600 निवेशकों ने निवेश किया था। बिल्डर के साथ हुए करार में वर्ष 2015 तक फ्लैट का कब्जा दिया जाना था, लेकिन अभी तक भी निवेशकों को उनके फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है। 

अन्य निवेशक मुरारी लाल, विजयधर, प्रदीप आदि ने बताया कि बैंक से ऋण लेकर उन्होंने फ्लैट बुक कराया था। कुल कीमत का 95 फीसदी भुगतान करने के बाद भी अभी तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला है। बिल्डर से फ्लैट का कब्जा देने की मांग वह कई बार कर चुके हैं, लेकिन बिल्डर कोई जवाब नहीं दे रहा है। प्रोजेक्ट पर काम भी लंबे समय से बंद पड़ा है। 
विज्ञापन


कई निवेशकों ने हरेरा कोर्ट व एनसीडीसी में बिल्डर के खिलाफ याचिका दायर की हुई है। अब बाकी बचे हुए लोग भी अपने हक के लिए कोर्ट जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें