फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच शुरू

Sat, 19 Oct 2019 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर अपनी पत्नी फरहीन के साथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मालवीय नगर थाना पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन, उनके बेटे व बिल्डर संजीव गोयल समेत दो सहयोगियों के खिलाफ जालसाजी, ठगी व आपराधिक साजिश रचने के दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में शिकायतकर्ता लंदन निवासी संध्या शर्मा पंडित के पति की हैंडराइटिंग के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। दूसरी तरफ मनोज प्रभाकर की पत्नी फरहीन ने आरोप को सरासर गलत व झूठा बताया है। वह पुलिस से दर्ज मामले का जवाब मांगने के लिए शुक्रवार शाम मालवीय नगर थाने पहुंची थी। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता  संध्या शर्मा पंडित पति डॉ. लक्ष्मीचंद पंडित के साथ लंदन में रहती थी। वर्ष 2009 में उसके पति की मौत हो गई थी। सर्वप्रिय विहार में विवादित मकान उनके पति के नाम था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्ष मकान पर अपना दावा कर रहे हैं। फ्लैट पर अभी बिल्डर संजीव गोयल का कब्जा है। 

संजीव गोयल का कहना है कि उसने फ्लैट को वर्ष 1997 में डॉ. लक्ष्मीचंद पंडित से खरीदा था। उसके पास फ्लैट की जीपीए व बिल है। वहीं संध्या दावा कर रही है कि संजीव गोयल ने फ्लैट के फर्जी कागजात बनवाए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के पास दिखाने के लिए सिर्फ डॉ. लक्ष्मीचंद्र पंडित का शादी का सर्टिफिकेट है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसके पति ने फ्लैट को कभी नहीं बेचा। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से कागजात लिए जाएंगे। संध्या शर्मा के पति डा. लक्ष्मीचंद पंडित की हैंडराइटिंग को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही पता लगेगा कि उन्होंने फ्लैट बेचा था या नहीं। दूसरी तरफ मनोज प्रभाकर की पत्नी व अभिनेत्री फरहीन का कहना है कि उनके ऊपर फ्लैट पर कब्जा करने के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। 

मैंने संध्या को कभी नहीं देखा : फरहीन

मनोज प्रभाकर की पत्नी फरहीन का कहना है कि उन्होंने संध्या शर्मा पंडित को कभी देखा नहीं। संध्या शर्मा करीब 15 दिन पहले उनके घर पर यानी पहली मंजिल पर आई थी और कहा था कि उसे दूसरी मंजिल पर जाना है। तभी संध्या शर्मा को देखा था। फरहीन ने आरोप लगाया कि संध्या शर्मा ने अपने सहयोगी बिल्डर वरुण सलूजा और आरपी सलूजा  के साथ आठ गुंडे लेकर शुक्रवार शाम चार बजे उनके घर परिवार को मारने पहुंची थी। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें पूछा भी नहीं। वह सर्वप्रिय विहार में 20 साल से रह रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें