फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंतरराज्यीय जुआ सिंडिकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 21 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहदरा जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने नाथू कॉलोनी में चल रहे एक अंतरराज्यीय जुआ सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर पांच महिलाओं और 16 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के करीब तीन हजार गेमिंग चिप्स, करीब 78 हजार रुपये और ताश की 22 गड्डियां बरामद की हैं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा और सभी 21 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में मानसरोवर पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि इस रैकेट का संचालन गाजियाबाद, यूपी निवासी अनिल चौधरी और मेरठ, यूपी निवासी सागर आहूजा कर रहे थे, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। जुए में शामिल होने के लिए हर खिलाड़ी को पांच सौ रुपये प्रति चिप के हिसाब से खरीदना पड़ता था। आरोपियों ने बताया कि यह मकान 70 साल के लक्ष्मण दास का है, जिसे जुए के हर एक सेशन के लिए 30 हजार रुपये दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद) के लोगों के अलावा नेपाल की कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें