फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से दिल्ली लाई जा रही दो करोड़ रुपये की 571 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की एएसबी सेल ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 571.27 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी फुरकान (25), तस्लीम उर्फ मुन्ना (25) और रिजवान उर्फ बाबू शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसबी सेल को सूचना मिली थी कि बरेली से स्मैक की खेप दिल्ली लाई जा रही है। सूचना के आधार पर 2 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे गाजीपुर-कल्याणपुरी रोड स्थित एनएच-24 फुटओवर ब्रिज के पास घेराबंदी कर फुरकान और तस्लीम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में फुरकान से 122.44 ग्राम और तस्लीम से 35.83 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे बरेली के आंवला निवासी रिजवान उर्फ बाबू से थोक में स्मैक खरीदकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर मुख्य सप्लायर रिजवान को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 413 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि फुरकान और तस्लीम पहले नशे के आदी थे, लेकिन बाद में अधिक मुनाफे के लालच में तस्करी करने लगे। तस्लीम के खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज है, जबकि रिजवान पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें