फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तराखंड में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर कथित अत्याचार और बढ़ती हिंसा की घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड शिल्पकार चेतना मंच के बैनर तले रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में दलित समाज के लोगों के साथ लगातार हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनके अनुसार, कई मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभाव दिखाई देता है। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने सरकार से मांग की कि अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए सभी अत्याचार के मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें