फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में धीमी हुई इंटरनेट की रफ्तार, अधिक इस्तेमाल से बढ़ा दबाव

Mon, 23 Mar 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Pixr8
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरियां बढ़ने और वर्क फ्रॉम होम अपनाए जाने से इंटरनेट की रफ्तार धीमी हो गई। रविवार को दिल्ली-एनसीआर के शहरों में सुबह से ही इंटरनेट की रफ्तार धीमी रही। 

विज्ञापन


अधिकतर सरकारी और निजी दफ्तरों के कर्मियों के काम को पूरा करने के लिए इंटरनेट ही मुख्य साधन होने की वजह से इसका सर्वाधिक असर इंटरनेट सेवाओं पर दिखने लगा है।

निजी कंपनियों के लिए काम करने वाले कर्मियों के वर्क फ्रॉम होम पर होने की वजह से भी इंटरनेट पर लोड बढ़ता गया। देश भर में बदल रहे माहौल के कारण भी जरूरी सूचनाएं हासिल करने वाले उपभोक्ता भी लगातार मोबाइल स्ट्रीमिंग और सर्फिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुहिम का इंटरनेट पर भी असर
तमाम अग्रणी कंपनियों सहित एमएनसी में कार्यरत कमियों और सरकारी दफ्तरों की तरफ से भी कर्मियों को राहत देते हुए वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने की सुविधा) दी गई है। इस दौरान कार्य प्रभावित न हो इसलिए घरों में रहकर भी पूरी दुनिया से जुड़ने के लिए मुख्य साधन इंटरनेट सेवाओं पर असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें