फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार आज पेश करेगी बजट, सत्र का समय भी हुआ कम

Mon, 23 Mar 2020 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली सरकार आज दोपहर ढाई बजे इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया विधानसभा में बजट पेश करने के साथ आउटकम बजट व आर्थिक समीक्षा पेश करेंगे। इसी दिन बजट पास भी करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार का बजट सत्र 23 से 27 मार्च तक बुलाया गया था और  25 मार्च को बजट पेश होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट ने बजट सत्र एक दिन के लिए सीमित कर दिया था।

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दिल्ली को लॉकडाउन कर दिया गया है। आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक दिल्ली में मेट्रो, अंतर्राज्यीय बसों समेत अंतरराष्ट्रीय व घरेलू यातायात सेवाएं ठप कर दी गई हैं। आपात स्थिति के लिए डीटीसी की सिर्फ 25 फीसदी बसें सड़कों पर रहेंगी। 
विज्ञापन


दिल्ली के सभी बार्डर भी सील कर दिए गए हैं। दवा की दुकानें, फल-सब्जी की दुकान और मिल्क प्लांट के अलावा सभी तरह की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और फैक्टरी बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हालात का जायजा लेकर 31 मार्च के बाद अगला फैसला किया जाएगा।

उपराज्यपाल के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने बताया कि दुनियाभर के उदाहरणों से पता चलता है कि वायरस को जितनी जल्दी फैलने से रोका जाए, उतना ही अच्छा रहता है। अभी दिल्ली में 27 संक्रमित हैं। इसमें से सिर्फ 6 मामले एक इंसान से दूसरे के बीमार करने के हैं। 21 मामले बाहर से आने वालों के हैं। अभी दिल्ली उस स्थिति में है, जिसमें एक से दूसरे में वायरस फैला नहीं है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि आज हमने कठिन कदम नहीं उठाए तो कल को अगर यह फैला तो उसके बाद लॉक डाउन का असर नहीं होगा। इटली इसका उदाहरण है। फिर, अगर फैलने के बाद लॉक डाउन करने पर स्वास्थ्य सेवाएं उससे निपट नहीं पाएंगी।

इससे ज्यादा लोगों की मौत हो सकती हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों की सेहत के लिए यह तय किया है कि सोमवार सुबह 6 बजे से 31 मार्च मध्य रात्रि 12 बजे तक दिल्ली को लॉक डाउन किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री के मुताबिक, लॉक डाउन के दौरान बेहद जरूरी सेवाओं को छूट दी जा रही है। बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह जुटने की इजाजत नहीं है। इस दौरान जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें