फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तम नगर की सड़कों पर झूल रहे इंटरनेट केबल के हादसे वाले तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहिया वाहन चालक परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कटे हुए वाईफाई और इंटरनेट के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई इंटरनेट कंपनियां काम के दौरान तार काटकर उन्हें उसी हालत में सड़कों और गलियों में लटकता छोड़ देती हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में कई गलियों और मुख्य सड़कों पर तार नीचे तक झूलते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई बार बाइक और स्कूटी सवार इन तारों में उलझते-उलझते बचे हैं। रात के समय कम रोशनी में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब यह लटकते तार आसानी से नजर नहीं आते। स्थानीय निवासियों के अनुसार इंटरनेट और केबल लाइन के रखरखाव के दौरान कई कंपनियां पुराने तार काट देती हैं, लेकिन उन्हें हटाने या व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी नहीं निभाती। इस कारण कटे तार खंभों और सड़कों के बीच झूलते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इलाके में लटक रहे कटे इंटरनेट और वाईफाई तारों को जल्द हटाया जाए और केबल कंपनियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन


बाइक चलाते समय कई बार यह तार आंखों में लग जाती है, इससे हादसों का भी खतरा बना रहता है।-आदित्य कुमार, स्थानीय निवासी

लटकते तारों के कारण आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत के बाद भी अबतक कार्रवाई नही है।- नेहा चौहान, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें