फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 दिन चलेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, 2 मई से होगी शुरुआत

Sun, 24 Mar 2019 05:19 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देशभर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व स्कूलों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों, यूजीसी, एआईसीटीई समेत सीबीएसई बोर्ड को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की सूचना भेज दी गई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में 2 मई से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। क्योंकि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम 50 दिन तक चलेंगे। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत राज्यों, यूजीसी, एआईसीटीई समेत सीबीएसई बोर्ड को पत्र लिखा है। इसके तहत यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से भी कुलपतियों का पत्र लिखा गया है। प्रो. रजनीश जैन के मुताबिक, 2 मई से 21 जून तक योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गर्मियों की छुट्टियों में छात्रों और शिक्षकों के लिए योग दिवस पर विशेष अभ्यास सत्र चलाने होंगे। कम से कम 45 मिनट तक योग क्रिया होनी चाहिए। योग क्रियाओं के लिए योग ट्रेनर भी रखें, ताकि जिन छात्रों व शिक्षकों को योग की जानकारी नहीं है, वे भी आसानी से कर सकें। 
विज्ञापन


यूजीसी प्रबंधन के मुताबिक, योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की मानव संसाधन विकास मंत्रालय निगरानी भी करेगा। इसलिए सभी शिक्षण संस्थानों को योग से संबंधित कार्यक्रमों की रिपोर्ट व वीडियो बनाकर मंत्रालय को भेजनी होगी। उधर, यूजीसी ने यूनिवर्सिटी एक्टिविटी मॉनिटरिंग पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से यूजीसी उच्च शिक्षण संस्थानों के कार्यक्रमों की निगरानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें