फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, बिहार-झारखंड पवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र

Tue, 12 Nov 2019 08:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में दो दिन बाद प्रगति मैदान में 39 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है। यह 14 नवंबर को शुरु होगा और 27 नवंबर तक चलेगा। पहले पांच दिन यह व्यापार के लिए खुला रहेगा। इसके बाद 19 नवंबर से मेले में आम लोगों का प्रवेश शुरु होगा। 

विज्ञापन


इस मेले में अबकी बार बिहार और झारखंड राज्य के पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं मेले में अफगानिस्तान साझेदार और दक्षिण कोरिया फोकस देश रहेगा। 

इस बार मेले में प्रवेश शुल्क को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। गेट नंबर 1 व 10 से ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश टिकट करीब 66 मेट्रो स्टेशन और बुक मॉय शो पर उपलब्ध होंगी। पहले पांच दिन 14 से 18 नवंबर तक प्रवेश शुल्क 500 रुपये होगा जबकि 19 से 27 नवंबर तक प्रति व्यक्ति 60 और प्रति बच्चा 40 रुपये का शुल्क लगेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को मेले में प्रवेश महंगा होगा। इस दौरान यहां प्रति व्यक्ति 120 और बच्चा 60 रुपये शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अबकी बार मेले में सहभागिता करने के लिए ऑस्ट्रेलिया, चीन, थाईलैंड, हांगकांग, तुर्की, म्यांमार, नेपाल, मिस्र, ईरान, यूके और वियतनाम की ओर से कई स्टॉल देखने को मिलेंगे जबकि इस बार पाकिस्तान की ओर से सहभागिता नहीं की जा रही है। 

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भारत के भी विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों के स्टाल हमेशा की तरह रहेंगे। करीब 800 के आसपास स्टाल लगाए जाएंगे। इस बार मेले की थीम है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानि व्यापार करने में आसानी रखा गया है। मेले में इस बार दर्शकों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि प्रगति मैदान के नवीनीकरण कार्य के चलते इस बार भी व्यापार मेला 50 फीसद से भी कम हिस्से में हॉल नं. 7 से 12 ए में आयोजित किया जा रहा है। करीब एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में हैंगर लगाने की व्यवस्था भी चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करीब 35 हजार दर्शकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कब : 14 से 27 नवंबर तक 
आम लोगों के लिए : 19 नवंबर से
समय  : सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े 7 बजे तक
प्रवेश : गेट नंबर एक (भैरों रोड), गेट नंबर 10 (प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास)
सुविधा : दिव्यांगों के लिए गेट नंबर एक पर व्हील चेयर इत्यादि। 
पार्किंग : भैरों रोड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें