फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे अधिकारियों के दौरे भी बढ़ते जा रहे हैं।
रविवार को हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा ने सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा किया। शर्मा ने मेन चौपाल, हरियाणा का अपना घर, छोटी चौपाल व फूड कोर्ट का दौरा कर काम का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि मेले के रेनोवेशन का काम 21 जनवरी तक पूरी तरह से हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में घूम रहे बंदरों को पकड़ने के लिए हरियाणा वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की मदद ली जाए।
जो भी दर्शक मेले के दौरान बंदरों को खाने पीने की वस्तु देता है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। मेला इंचार्ज राजेश जून ने आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द मेले का काम पूरा करवाएंगे। गौरतलब है कि 28वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का आयोजन एक फरवरी से शुरू हो रहा है।