फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा के सहयोगी मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक बढ़ी, ईडी मांगा दो हफ्ते का समय

Sun, 20 Jan 2019 06:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोबर्ट वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगी मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक 6 फरवरी तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से पूछताछ के लिए दो सप्ताह के समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन

 
पटियाला हाउस के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष ईडी के अधिवक्ता डीपी सिंह ने मामले में दलील दी कि लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में  यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट द्वारा 17 करोड़ से ज्यादा की कथित संपत्ति खरीदने के मामले में शुक्रवार से अरोड़ा पूछताछ में शामिल हुआ और सहयोग कर रहा है।  ईडी ने कोर्ट को बताया कि यह मामला लंदन में खरीदी गई संपत्ति से जुड़ा है, जिसमें करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। वाड्रा कथित रूप से उस संपत्ति के मालिक हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें