फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग कर रोकी इंटरसिटी, बाधित रही मेन लाइन

Tue, 22 Mar 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने इंटरसिटी के न्यूटाउन स्टेशन से चलते ही चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दी।  इससे डाउन मेन लाइन बाधित हो गई। ट्रेन न्यूटाउन और ओल्ड स्टेशन के बीच करीब दस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


सहायक लोको पायलट ने मौके पर जाकर चेन पुलिंग ठीक की तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हुई। इसके चलते जहां दैनिक यात्री समय पर नहीं पहुंच पाए वहीं कई ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया।

बता दें कि  यहां आएदिन चेन पुलिंग की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन आरपीएफ के पास इसे रोकने की कोई योजना नहीं है। अधिकारी मैनपावर की कमी का रोना रोते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को आगरा कैंट से नई दिल्ली जाने वाली 14211 सुबह 9:13 न्यूटाउन से ओल्ड के लिए रवाना हुई। न्यूटाउन स्टेशन से आगे बढ़ते ही नीलम पुल के पहले कुछ शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर दी जिससे ट्रेन खड़ी हो गई।

ट्रेन दस मिनट तक डाउन मेन लाइन पर खड़ी रही। इससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी हुई। अपनी लापरवाही छुपाने के लिए आरपीएफ मैनपावर की कमी का रोना रोती है। उधर डिप्टी कमांडेंट एमएस फारूकी का कहना है कि चेनपुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसे और गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें