फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी रद्द होने से आगरा जाना आसान नहीं

Sat, 15 Nov 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में शाम के वक्त आगरा जाने वाली ट्रेन इंटरसिटी अस्थायी रूप से रद्द होने के कारण मथुरा-आगरा जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। उन्हें साढ़े चार घंटे तक प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 12 नवंबर से इंटरसिटी एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। सुबह के वक्त आगरा से दिल्ली की ओर जाने के लिए रेलवे ने हर दिन अलग-अलग ट्रेनों का लोकल स्टॉपेज देने की व्यवस्था की है, लेकिन शाम के वक्त दिल्ली से आगरा की ओर जाने के लिए कोई ट्रेन की सुविधा नहीं है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ स्टेशन से काफी संख्या में दैनिक यात्री मथुरा-आगरा तक सफर करते हैं।

ऐसे में उनके सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है।  दोपहर में 3.20 बजे अंडमान एक्सप्रेस फरीदाबाद से आगरा के लिए रवाना होती है। उसके बाद शाम 6.00 बजे गाजियाबाद-मथुरा शटल, 7.35 बजे शकूरबस्ती-मथुरा शटल जाती है, लेकिन आगरा के लिए कोई ट्रेन नहीं है। आगरा जाने वालों के लिए रात 7.45 बजे मालवा एक्सप्रेस, 9.27 बजे दादर एक्सप्रेस और अंतिम ट्रेन 11.15 बजे दक्षिण एक्सप्रेस जाती है। दैनिक यात्रियों की मांग है कि बंद की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाए ताकि उन्हें सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


उधर, रेलवे के अधिकारी एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि इंटरसिटी आगरा डिवीजन से बंद हुई है। इस लिए उत्तर मध्य रेलवे को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। जबकि उत्तर मध्य रेलवे की प्रवक्ता भूपेंद्र ढिल्लन का कहना है कि उन्होंने सुबह के समय अपनी ओर से इंटरसिटी के समय ट्रेन चला दी है। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें