फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो विदेशी जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने ऑपरेशन साइबरहॉक-3.0 के तहत 50 लाख से अधिक की ठगी का किया खुलासा, 6 मोबाइल और 2 पासपोर्ट बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑपरेशन साइबरहॉक-3.0 के कार्रवाई करते हुए 50 लाख से अधिक रुपये के ठगी के मामले का खुलासा किया। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बेमाह (निवासी लाइबेरिया) और दिउफ सोलोमन (निवासी सेनेगल) के रूप में हुई है। ये वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश अमृतपुरी इलाके में रह रहे थे। इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। यह अब तक 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुका है। इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन पूर्वी जिला में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 12 अंतरराज्यीय शिकायतें दर्ज हैं।


आरोपी ठगी के अलावा ड्रग्स तस्करी में भी शामिल : पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी साइबर ठगी के साथ-साथ ड्रग्स तस्करी में भी संलिप्त रहे हैं और पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से 6 मोबाइल फोन और 2 पासपोर्ट बरामद किए हैं। इनमें कई आपत्तिजनक चैट, बैंक खातों की जानकारी और ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा मोबाइल में पीड़ितों के साथ हुई बातचीत, फर्जी पहचान और पैसे मांगने के सबूत भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को महिला बताकर भारतीय नागरिकों से करते थे दोस्ती : पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खुद को महिला बताकर भारतीय नागरिकों से दोस्ती करते थे। इसके बाद पीड़ित को भरोसे में लेकर भारत आने का झांसा देते थे। फिर एयरपोर्ट या इमिग्रेशन में फंसने की झूठी कहानी बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें