फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संविधान दिवस पर अंतर-जिला प्रतियोगिताएं, साक्षरता क्लब और परामर्श केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-150 विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय और पश्चिम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से बृहस्पतिवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए अंतर-जिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक कानूनी साक्षरता क्लब और चार कानूनी परामर्श केंद्रों का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के तत्वावधान में राज निवास मार्ग स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर सीएम श्री स्कूल में किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दोनों जिलों के विभिन्न स्कूलों के करीब 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना और उन्हें संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों से जोड़ना था। इस अवसर पर कानूनी साक्षरता क्लब की शुरुआत की गई। इसके साथ ही चार कानूनी परामर्श केंद्रों का उद्घाटन भी किया गया। इन पहलों के माध्यम से लोगों तक कानूनी जानकारी और परामर्श की पहुंच बढ़ाने तथा विद्यार्थियों और आम नागरिकों में कानून के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें