फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी: सीजेपी प्रदर्शन पर खुफिया इनपुट, 20000 से अधिक पुलिस-अर्धसैनिक बल तैनात, हुई ये अपील

Fri, 09 Oct 2026 09:11 AM IST
Akash Dubey पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने 20 हजार से अधिक जवान तैनात कर सुरक्षा कड़ी की। निषेधाज्ञा भी लागू है।
विज्ञापन
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। संबंधित क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने प्रदर्शन को लेकर इनपुट मिलने की बात कही है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। ऐसे में जंतर-मंतर तक किसी भी अनधिकृत जमावड़े को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने लोगों से बिना अनुमति होने वाले किसी भी प्रदर्शन या जमावड़े में शामिल नहीं होने की अपील की है।

20 हजार से अधिक जवान तैनात
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। एहतियात के तौर पर यह तैनाती की गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों और यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम लोगों से हिंसा से बचने तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला नहीं करने की अपील की है। अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए जवानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अनावश्यक टकराव से बचने को कहा गया है। बल के बीच बेहतर समन्वय के लिए रोजाना ब्रीफिंग भी की जा रही है।

अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है। लोगों से दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और सत्यापित माध्यमों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। कॉकरेच जनता पार्टी और कई छात्र संगठन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर देशभर में लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर संबंधित पक्षों के आधिकारिक पक्ष और दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग विषय है।

दिल्ली में आज और कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें
दिल्ली में अगले दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के एहतियाती उपाय के तौर पर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने यह निर्णय लिया है। दिल्ली में 9 और 10 अक्तूबर को सभी खुदरा शराब दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा इनपुट और विरोध प्रदर्शन के कारण मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर यह फैसला सरकार की ओर से लिया गया है। आबकारी विभाग के सर्कुलर के मुताबिक, शहर में किसी भी संभावित तनाव या अव्यवस्था को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें