फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूट पर प्रदर्शन की कोशिश की खुफिया सूचनाएं, बदली रणनीति

Tue, 25 Feb 2020 02:28 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- अब रूट पर 4 घंटे पहले ही तैनात किए जाएंगे सुरक्षाकर्मी 
- ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल्ली यात्रा के दौरान भड़की हिंसा ने दिल्ली पुलिस के हाथ-पैर फुला दिए हैं। उधर, दिल्ली पुलिस को खुफिया सूचनाएं मिली हैं कि प्रदर्शनकारी ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। पहले जहां रूट के दौरान एक प्वाइंट पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती होनी थी, अब दो पुलिसकर्मी तैनात होंगे। रूट लगाने के समय को भी बढ़ा दिया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को सूचना मिली है कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति के रूट में घुस सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस में सोमवार को आंतरिक रूप से मैसेज चला कि रूट पर तैनात पुलिसकर्मी विशेष रूप से अलर्ट रहेंगे। रूट के दौरान एक प्वाइंट पर एक के बजाय दो पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। कहीं पर तीन पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे। दो प्वाइंट के बीच की दूरी को भी कम किया गया है। रूट के दौरान ट्रैफिक को आधा किमी पहले ही रोक दिया जाएगा। 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप के लिए लगने वाले रूट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तीन घंटे पहले करने की योजना थी। अब उन्हें रूट व सुरक्षा में 4 घंटे पहले तैनात किया जाएगा। जहां-जहां अमेरिकी राष्ट्रपति रहेंगे, वहां आसपास लोगों की आवाजाही काफी पहले रोक दी जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी जगहों से नई दिल्ली आने वाले मार्गों को भी सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए दिल्ली में स्थित साइबर कैफे पर विशेष नजर रखी जा रही है। साइबर कैफे मालिकों को सख्ती से मना किया गया है कि वह अनजान व्यक्ति को कैफे का उपयोग न करने दें। नई दिल्ली जिले में खासकर लंबे समय तक वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। कोड वर्ड में बात करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें