फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल नहीं लेंगे Z सुरक्षा, पुलिस की नींद उड़ी!

Tue, 24 Dec 2013 11:46 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा लेने से इनकार के बावजूद दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पुलिस ने अनौपचारिक रूप से अपने जवानों को केजरीवाल की सुरक्षा में उतार दिया है।
विज्ञापन


साथ ही भावी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस को भी पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वह दो-एक दिनों में अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा लेने के लिए मना लेंगे।

अरविंद ने भीड़ मैनेजमेंट के लिए पुलिस से जो सहायता मांगी है उसे पुलिस अधिकारी ऐसे ही एक संकेत के रुप में देख रहे हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जेके शर्मा ने बताया कि कौशांबी में रहने वाले केजरीवाल की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने एसएसपी, गाजियाबद को पत्र लिख उनके घर की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस के जवान अभी से ही केजरीवाल के आवास पर अनौपचारिक रुप से तैनात कर दिए गए हैं। केजरीवाल जहां जाते हैं वहां पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा जवान तैनात रहते हैं।

केजरीवाल की जान को खतरा
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी यह स्वीकार करते हैं कि केजरीवाल की जान को खतरा भी है। अरविंद के ओहदे व धमकियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस का खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है और 24 घंटे नजर रखे हुए हैं।

क्या होते हैं सुरक्षा के स्तर?
सुरक्षा श्रेणी------------------------------------जवान
1. एक्स-----------------------------------------------तीन पीएसओ
2. वाई(ओहदे के अनुसार)----------------------------पांच आर्म्ड गार्ड (एक एसआई व चार जवान) , तीन पीएसओ
3. वाई(धमकी के आधार पर)------------------------पांच आर्म्ड गार्ड, छह पीएसओ
4. जेड-----------------------------------------------10 आर्म्ड गार्ड (दो सीनियर अधिकारी व आठ जवान) 6 पीएसओ, 2-6 संख्या वाली एस्कॉर्ट (2 वाचर, 6 वायरलेस अधिकारी)
5. जेड प्लस-----------------------------------------छह पीएसओ, 3-9 की एस्कॉर्ट , छह वायलेस सेट अधिकारी, छह स्कीमिंग अधिकारी (तलाश करने वाले) लाइजनिंग ऑफिसर, 3 वाचर, एक ब्लूटप्रूफ कार
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें