फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल तय करेंगे कौन बनेगा मंत्री

Tue, 24 Dec 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पीएसी की बैठक में आप की सरकार में मंत्रियों के नाम की बात भी उठी। इस दौरान चर्चा सरकार और संगठन के बीच तालमेल बिठाने की हो रही थी।
विज्ञापन


इस पर पीएसी के सभी सदस्यों ने एकमत से इसकी जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल पर डाल दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों का नाम मंत्री की रेस में चल रहा है उसमें मनीष सिसौदिया सबसे आगे हैं।

वहीं कानूनी मामलों के जानकार सोमनाथ भारती का नाम विधान सभा के अध्यक्ष के तौर पर आगे है। इसके अलावा मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों में विनोद कुमार बिन्नी, वंदना कुमारी, हरीष खन्ना, राजेश गर्ग, जनरैल सिंह, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी और सुरेंद्र सिंह का नाम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्यादा संभावना इसी बात की है कि अरविंद के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करे।

स्वराज पर काम करेंगे पार्टी विधायक

आप के वरिष्ठ नेताओं का मनाना है कि स्वराज कानून लागू करने में कुछ समय लग सकता है। इसके लिए सभी विधायक अपने इलाके में मोहल्ला सभाएं लगाएंगे।

हालांकि पार्टी ने पूरी दिल्ली के लिए रणनीति तैयार कर ली है। संजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में करीब दस मोहल्ला सभाएं काम करेंगी। इस लिहाज से एक विधान सभा क्षेत्र में इनकी संख्या 40 के करीब रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें