अगले सप्ताह से शुरू हो रही कांवड यात्रा के दौरान आतंकी हमला हो सकता है। देश की खुफिया एजेंसियों ने कांवड यात्रा के दौरान आतंकी हमले होने का अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया विभाग ने यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड व हरियाणा में आतंकी हमला होने का अलर्ट जारी किया है।
इस अलर्ट के बाद दिल्ली व पड़ोसी राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग शुरू हो गई हैं। दिल्ली में बेरीकेड्स लगाकर जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। दिल्ली पुलिस व पड़ोसी राज्यों की पुलिस ने एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया है।
दिल्ली पुलिस केप्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि कांवड यात्रा पर आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा को कड़ा करने और ज्यादा निगरानी करने केआदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांवड यात्रा के दौरान आतंकी हमला कर सकते हैं।
आतंकी ट्रक या किसी गाड़ी को कांवडिय़ों की भीड़ पर चढ़ा सकते हैं। आतंकी भगवा कपड़े पहनकर भी आ सकते हैं। खुफिया विभाग ने ये भी कहा है कि आतंकी कांवड यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को भी बिगाडने की कोशिश कर सकते हैं।