फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में जनधन खातों और लेनदेन पर आयकर की नजर, बैंकों को निर्देश-संदिग्ध लेनदेन पर तुरंत दें जानकारी

Tue, 02 Apr 2019 06:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चुनावों में धन का उपयोग रोकने के लिए आयकर विभाग ने पुख्ता प्लान तैयार किया है। मुरादाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा से जुड़े खातों में 10700 रुपये जनधन खातों में आने के बाद सभी बैंकों को आदेश दिया गया है कि वो संदिग्ध लेनदेन की तत्काल आयकर विभाग को जानकारी दें। 
विज्ञापन


प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। क्यूआरटी लेनदेन से लेकर पुलिस नाकों पर नजर रखेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई बैंक जानकारी छिपाता है तो उसके अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  

 प्रधान आयकर निदेशक जांच अमरेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़ी संख्या में धन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह के कुछ मामले आयकर विभाग ने पकड़े हैं। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में जनधन खातों में धनराशि भेजा जाना का मामला सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। अभी तक की जांच से पता चलता है कि एक एनजीओ की तरफ से पैसा जनधन खातों में ट्रांसफर किया गया। 

एनजीओ को भी किसी तीसरे व्यक्ति से पैसा मिला था, जिसको जल्द ही पकड़़ लिया जाएगा। उधर, गोरखपुर में एक ही व्यक्ति के पास से 32 एटीएम कार्ड और उनके पिन नंबर पकड़े गए हैं। एटीएम अलग-अलग व्यक्ति के नाम पर थे, जिस कारण से विभाग को संदेह है कि चुनाव के मद्देनजर एटीएम से कैश निकाल कर बांटा जा सकता था। 

अभी तक की जांच से पता चलता है कि जिन खातों से जुड़े एटीएम मिले हैं, उनकी अच्छी मोटी रकम थी। इसलिए विभाग ने पूरी यूपी और उत्तराखंड में कैश, सोना, चांदी व अन्य उपहारों के लेनदेन पर नजर रखने के लिए बड़ा सिस्टम तैयार किया है। बैंक को निर्देश दिया है कि वो हर संदिग्ध लेनदेन की जानकारी दी। 10 लाख से ऊपर के लेनदेन की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। 

हर नाके पर रखी जाएगी नजर 
आयकर विभाग ने पहली दफा प्लान तैयार किया है कि जो भी प्रमुख नाके हैं। उन पर पुलिस व प्रशासन की तरफ से तैनात सचल दल के अतिरिक्त आयकर विभाग भी अपने एक इंस्पेक्टर को तैनात करेगा। इसके साथ ही आयकर विभाग अपने स्तर पर भी संदिग्ध वाहनों की जांच करेगा। 10 लाख से ऊपर का सोनी, कैश व अन्य माल पकड़े जाने पर आयकर को सूचना देना जरूरी है, लेकिन अब विभाग कोशिश में है कि दो लाख से ऊपर का माल पकड़े जाने की भी जांच की जाए। 
विज्ञापन

सोना व कैश पकड़ने के मामले में देश में अव्वल पश्चिमी यूपी 

10 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद से आयकर विभाग की तरफ से अभियान जारी है। चुनाव आयोग का रिकॉर्ड बताता है कि 24 मार्च तक देश भर में सोना व कैश पकड़ने में लखनऊ रेंज पहले नंबर पर रही है, जिसकी अधीन पूरी यूपी और उत्तराखंड आता है।

अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि इस दौरान लखनऊ रेंज के अंदर 29.60 करोड़़ का सोना व कैश पकड़ा गया। इसमें भी 28 करोड़ का सोना मोदीनगर से व एक करोड़ रुपये कैश गाजियाबाद, मेरठ व मुजफ्फरनगर जैसे पश्चिमी यूपी से पकड़ा गया है। देश में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां से 4.89 करोड़ रुपये का सोना व कैश पकड़ा गया है। तीसरे नंबर पर दिल्ली से 3.30 करोड़ रुपये का कैश व सोना पकड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें