नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने जुलाई 2026 समर सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं केवल रजिस्टर में एंट्री के बाद संबंधित परीक्षक या संकाय सदस्य को ही दी जाएंगी। किसी त्रुटि, छात्र विवरण में विसंगति या स्पष्टीकरण पर परीक्षक को तुरंत केंद्रीय मूल्यांकन समन्वयक से संपर्क करना होगा।
प्रत्येक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन परीक्षा आयोजन के 10 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। मूल्यांकन केंद्र में शोधार्थी, गैर-अधिकृत व्यक्ति या सहयोगी लाने पर सख्त कार्रवाई होगी। मूल्यांकन के बाद उत्तर पुस्तिकाएं छात्रों को केवल विभाग द्वारा निर्धारित कक्षाओं या स्थानों पर ही दिखाई जाएंगी। परीक्षकों को पांच दिनों के भीतर अंक सूची के साथ पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र में जमा करनी होंगी। केंद्रीय मूल्यांकन 14 अगस्त तक विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा शाखा में कार्य दिवसों पर होगा। ब्यूरो