फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 53 होटल और गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी ने एसडीएम को एक सप्ताह में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा, डिजिटल वाटर मीटर और पीजोमीटर नहीं लगाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में डिजिटल वाटर मीटर और पीजोमीटर लगाने के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले 53 होटल और गेस्ट हाउसों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने संबंधित एसडीएम को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर तत्काल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने 16 नवंबर को वरुण बनाम दिल्ली सरकार एवं अन्य मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। पीठ ने दिल्ली जल बोर्ड की दो सितंबर 2026 को पेश अनुपालन रिपोर्ट पर विचार करने के बाद निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

555 में से 123 प्रतिष्ठान थे नियमों के उल्लंघनकर्ता
दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी के 555 होटलों और गेस्ट हाउसों में से 123 ने डिजिटल वाटर मीटर और पीजोमीटर लगाने के निर्देशों का पालन नहीं किया था। बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद इन प्रतिष्ठानों ने जरूरी उपकरण नहीं लगाए। सुनवाई में करोल बाग के एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के बाद 42 प्रतिष्ठानों ने निर्देशों का पालन कर लिया है। वहीं, 25 प्रतिष्ठानों ने परिसर में बोरवेल नहीं होने की जानकारी दी। एक प्रतिष्ठान एसडीएम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, जबकि दो के बोरवेल सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

9 फरवरी को अगली सुनवाई
इनके बाद 53 प्रतिष्ठान ऐसे बचे हैं, जिन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया है। एसडीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने का भरोसा दिया। एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड को दो अन्य आवेदनों में उठाए गए मुद्दों पर भी 10 दिन के भीतर निर्णय लेकर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें