फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अब ट्रेनों में नहीं होगी पानी की कमी, नई दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशनों पर त्वरित जल व्यवस्था लागू

Mon, 26 Aug 2024 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं और इस वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए त्वरित जल व्यवस्था लागू किया है। नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को इस व्यवस्था से लैस किया गया है।
विज्ञापन
New Delhi Railway Station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में अब पानी की कमी नहीं होगी। रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं और इस वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए त्वरित जल व्यवस्था लागू किया है। नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को इस व्यवस्था से लैस किया गया है। इन स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के सभी कोचों में कम समय में एक साथ पानी भरा जा सकेगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1, 2, 6, 7, 9/10, 11/12, 13, 14 और 15/16 पर त्वरित जल व्यवस्था चालू की गई है। यह पहल ट्रेन के कोचों में पानी भरने के लिए आवश्यक समय को काफी कम करेगा। पूरे प्रेशर के साथ पानी कम समय में सभी कोच में भरा जा सकेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान कोच में पानी मिल सके।

इस प्रणाली को नई दिल्ली से प्रतिदिन गुजरने वाली बड़ी संख्या में ट्रेनों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे पानी की उपलब्धता की शिकायतों में कमी आएगी।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी इसी तरह प्रेशर वाला पंप उपलब्ध कराया गया है।

सभी आठ प्लेटफार्म लाइनों पर त्वरित जल व्यवस्था चालू की गई है। कई लंबी दूरी और इंटरसिटी ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। त्वरित और कुशल वाटरिंग सिस्टम यह सुनिश्चित करेगा कि सभी ट्रेनों में यहां तक कि कम समय ट्रेनों के ठहराव के दौरान भी पानी को भरा जा सके।

इंजीनियरिंग विभाग ने बुनियादी ढांचे को बेहतर किया
दिल्ली रेल मंडल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने अपने बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने का काम किया है। इंजीनियरिंग विभाग के इलेक्ट्रिक इंजीनियरों ने भी इसमें सहयोग किया है। इससे ट्रेन नियत समय पर संचालित होगी। जल्द ही दिल्ली के आनंद विहार, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला समेत अन्य स्टेशनों पर भी त्वरित जल व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें