फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुरंत भंग करें महिला आयोग, केजरीवाल और मालीवाल के खिलाफ हो केस दर्ज'

Fri, 22 Jul 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश ने उपराज्यपाल से दिल्ली महिला आयोग को तुरंत प्रभाव से भंग कर आयोग के पुनर्गठन की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सोनी के सामने आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली स्थिति पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।

शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में जीके ने कहा कि दिल्ली सरकार के नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पीड़ित का इलाज नहीं किए जाने की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के पास पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं

नारी सुरक्षा का वादा करके सत्ता में आए केजरीवाल आज अपने दल की महिला कार्यकर्ताओं पर बुरी नजर रखने वालों के कथित संरक्षक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

निर्भया कांड पर दिल्ली को धरना प्रदेश बनाने वाले केजरीवाल को तुरंत दोषी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के अलावा परिवार को मुआवजा भी देना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि केजरीवाल के पास गुजरात के दलितों के लिए तो समय है पर पीड़ित परिवार से नरेला जाकर मिलने का समय नहीं है। जीके ने पीड़ित के बच्चों के शिक्षण सहायता के लिए 1 लाख रुपये सहायता राशि देने का एलान किया। जीके ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें