फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शाहदरा जंक्शन पर महीनों से बंद पूछताछ केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को महीनों से बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। स्टेशन का पूछताछ केंद्र कई महीनों से बंद है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म नंबर जैसी जानकारी लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें मजबूरी में अन्य कर्मचारियों से जानकारी लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन के पास टिकट देने वाले संचालक ही यात्रियों को जानकारी देते दिखे। बार-बार पूछने पर संचालक झुंझलाते नजर आए। यात्री गुड्डू ने बताया कि उन्हें अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन की जानकारी संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने बदतमीजी किए जाने का आरोप लगाया। गुड्डू ने कहा कि पूछताछ केंद्र बंद होने से यात्रियों को दूसरे कर्मचारियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें