फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खेड़की दौला क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की हालत नाजुक है। उसे
विज्ञापन

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी एवं उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की बताई जा रही है।

मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली बच्ची यहां अपने परिवार के साथ रहती है। आरोपी राकेश मूलरूप से उत्तरांचल का रहने वाला है। वह हाल में दिल्ली के एक ढाबे पर वेटर है।

दो दिन पहले वह अपने साथ काम करने वाले दूसरे युवक सुरेश के साथ खेड़की दौला में रह रही अपनी बहन से मिलने आया था। यहां उसने मौका पाकर पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। 
विज्ञापन


इस कार्य में उसके दोस्त सुरेश ने भी सहयोग किया। इससे बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्ची को उसके परिजनों ने तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 

परिजनों के अनुसार, बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सुमन के मुताबिक, घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पास्को एक्ट एवं दुष्क र्म का मामला दर्ज कर आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया है। जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें