आधी-अधूरी तैयारी के साथ बृहस्पतिवार को नुमाइश मेले का आगाज कमिश्नर मंजीत सिंह करेंगे। हालांकि उद्घाटन को यादगार बनाने और बड़े स्तर पर तैयारी करने का दावा प्रशासन ने किया है।
वहीं, नुमाइश परिसर में गंदगी और अव्यवस्था की स्थिति बुधवार तक बनी हुई थी। बता दें कि जनपद के लोग नुमाइश मेले को महोत्सव के रूप में मनाते हैं।
मेले में सैकड़ों दुकानें लगती हैं और हजारों लोग मनोरंजन के लिए जमा होते हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे आधी अधूरी तैयारी के साथ नुमाइश मेले का शुभारंभ करेगा।
बता दें कि अमर उजाला ने नुमाइश की तैयारी में लापरवाही की खबर बुधवार को प्रकाशित कर अफसरों को सचेत किया था लेकिन मेला परिसर में साफ-सफाई और लेवलिंग तक नहीं की गई।
उधर, एसएसपी ने राजेंद्र सिंह चौहान को नुमाइश मेला प्रभारी बनाया है। मेले में काफी तादाद में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट गंगाराम गुप्ता का कहना है कि नुमाइश की तैयारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे कमिश्नर मंजीत सिंह नुमाइश का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे।