फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की 5 सीटों पर INLD की जीत पक्कीः अशोक अरोड़ा

Tue, 25 Mar 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दावा किया है कि हरियाणा में उनकी पार्टी की बहुत बढ़िया स्थिति है। हर तरफ इनेलो की बयार बह रही है। इसके साथ उन्हाेंने सूबे में पांच से अधिक सीटें जीतने का भी दावा किया।
विज्ञापन


उन्हाेंने यहां अमर उजाला से विशेष बातचीत में यह नहीं बताया कि इनेलो की किन पांच सीटों पर जीत पक्की है। लेकिन यह जरूर कहा कि अभी से इन सीटों पर हमारे प्रत्याशी दूसरों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया कि हरियाण में इंडियन नेशनल लोकदल का किस पार्टी से सीधा मुकाबला है।

उन्होंने कहा कि सीटों के हिसाब से मुकाबले की उम्मीद है। उन्हाेंने चुनाव जीतकर केंद्र में किस दल को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के बारे में पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा कि पहले हमारे उम्मीदवार को जीत कर दिल्ली जाने दीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि जनता समझ चुकी है कि इनेलो सुप्रीमो कांग्रेस की साजिशों का शिकार हुए हैं। उन्हें सूबे के बेरोजगारों को नौकरी देने की सजा में जेल भेजा गया है। अब कांग्रेस को सजा जनता देगी। इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें