इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि जबसे केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहरलाल खट्टर की सरकार बनी है, तबसे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दे रही है।
उनके कार्यकाल में मेट्रो, सिक्सलेन बाईपास और मेडिकल कॉलेज के जो विकास कार्य शुरू हो हुए थे वह भी अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। भड़ाना शुक्रवार को सेक्टर-19 स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उनके साथ विधायक अभय चौटाला के पुत्र करण चौटाला व युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी भी मौजूद रहे। भड़ाना ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री व यहां के विधायक दलाली के कामों में व्यस्त हैं। अभी तक विकास की एक भी परियोजना स्वीकृत नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर न लड़ाकर समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारने का सुझाव दिया है।